हरियाणा के अंबाला से BJP सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। कटारिया ने बीती रात PGI में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से निमोनिया के चलते PGI में भर्ती थे।
उनकी अंतिम यात्रा 352, सेक्टर-4, MDC से सुबह 11:30 बजे निकलेगी। अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे स्थान श्मशान घाट मनीमाजरा में किया जाएगा।
पिछले महीने ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज समेत अन्य तमाम दिग्गज नेताओं ने मुलाकात कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने भी शोक व्यक्त किया है।
रतन लाल कटारिया हरियाणा में अंबाला निर्वाचन क्षेत्र के सांसद हैं। वे 13 वीं लोकसभा में अंबाला से चुने गए जहाँ उन्होंने कांग्रेस के फूल चंद मुलाना को 1,24,478 मतों के अंतर से हराया। हालांकि, वे 2004 और 2009 में अंबाला में कांग्रेस की शैलजा से लगातार दो बार चुनाव हार गए थे।

