Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

द कर्नाटक स्टोरी : डीके शिवकुमार को मनाने के प्रयास जारी

द कर्नाटक स्टोरी : डीके शिवकुमार को मनाने के प्रयास जारी

पांवटा साहिब: कर्नाटक के अगले CM सिद्धारमैया होंगे। इसका ऐलान होने ही वाला था कि डीके शिवकुमार ने कोई भी पद लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद उनको मनाने के प्रयास जारी है।

शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को करने की तैयारी भी शुरू हो चुकी थी। सिद्धारमैया सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। इससे पहले रविवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी MLA ने नेता चुनने के लिए खड़गे को अधिकृत किया था।

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ऑब्जर्वर्स से सभी विधायकों से वन-टु-वन बात करने को कहा था। इनमें 80 से ज्यादा विधायकों ने सिद्धारमैया के फेवर में वोट किया था । लेकिन डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम का पद लेने से इंकार कर रहे है। इसलिए उनको मनाने के प्रयास हो रहे है।

Related Post