Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

कर्नाटक के अगले CM सिद्धारमैया : राहुल गांधी करेगे आज एक बजे ऐलान

कर्नाटक के अगले CM सिद्धारमैया : राहुल गांधी करेगे आज एक बजे ऐलान

कर्नाटक के अगले CM सिद्धारमैया होंगे। इसका ऐलान राहुल गांधी दोपहर एक बजे करेंगे। डीके शिवकुमार के पास डिप्टी CM के साथ, ऊर्जा और सिंचाई मंत्रालय होगें और प्रदेश अध्यक्ष का पद भी रहेगा।

शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होगा।दोनों नेता 10 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। CM पद को लेकर पिछले चार दिनों से बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक कई बैठकें हुईं।

सिद्धारमैया रेस में सबसे आगे चल रहे थे। इससे पहले रविवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी MLA
ने नेता चुनने के लिए खड़गे को अधिकृत किया था। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ऑब्जर्वर्स से सभी विधायकों से वन-टु-वन बात करने को कहा था। इनमें 80 से ज्यादा विधायकों ने सिद्धारमैया के फेवर में वोट किया था ।

Related Post