Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

नाचते नाचते ऐसे भी आती है मौत : हार्ट अटैक एक सप्ताह में दूसरी मौत

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया था। ये हार्ट अटैक तब आया जब व्यक्ति शादी समारोह में नाटी लगा रहा था। अब इस घटना को कुछ ही दिन हुए थे कि अब आंज भोज के अंबोया पंचायत में इसी तरह का मामला सामने आया।

यहां भी शादी समारोह में एक युवक को नाचते-नाचते हार्ट अटैक आ गया और युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्त की शादी में आया था। और नाच रहा था और अचानक हार्ट अटैक आया। अंबोया पंचायत के चिलोई में आई बारात में दूल्हे का दोस्त नाचते-नाचते गिर पड़ा।

इसके बाद युवक को ग्रामीणों ने युवक को सिविल अस्पताल पावंटा साहिब पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक मंडी का रहने वाला था और दोस्त की शादी में आया था। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि युवक की हार्ट अटैक से मौत हुई है।

Related Post