Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

पांवटा में गर्मी के बीच भी नशामुक्ति के लिए चला जागरूक अभियान

पांवटा में गर्मी के बीच भी नशामुक्ति के लिए चला जागरूक अभियान

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में गर्मी लगातार बढ़ रही है। लेकिन इस बीच समाज सेवा में लगे लोग अपने काम में लगे है। पांवटा साहिब में नुक्कड़ नाटक के साथ-साथ एक मेडिकल कैंप भी आयोजित किया गया। इस नुक्कड़ नाटक और मेडिकल कैंप के माध्यम से कलगीधर ट्रस्ट ने नशामुक्ति के प्रति जनता को जागरूक किया।

इस नुक्कड़ नाटक में आयोजन के बाद इटरनल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने जनता को जागरूक करने के लिए नाटक के साथ-साथ गीतों की प्रस्तुति भी की।यह नाटक पांवटा साहिब के बाजार और अन्य स्थानों पर प्रदर्शित किया गया।

नाटक की अध्यक्षता डॉक्टर विनोद कुमार और मनोवैज्ञानिक पूजा साहनी ने की। नुक्कड़ नाटक के बाद नाटक देखने वाले लोगों के बीच नशे से दूर रहने से संबंधित साहित्य भी वितरित किया गया।

डॉक्टर विनोद कुमार ने नशा उन्मूलन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “95% अपराध नशे के कारण होते हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार की सड़क दुर्घटनाएं, घरेलू अत्याचार, महिलाओं पर अत्याचार, बच्चों पर होने वाले यौन अपराध एवं कई जघन्य अपराध सिर्फ और सिर्फ नशे के कारण ही होते हैं। इसलिए, व्यापक रूप से एवं जन जागरूकता से नशे को समूल नष्ट करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Related Post