Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

…..जब मेक अप से दुल्हन का चेहरा सूजा : मेक अप में बरते सावधानी

…..जब मेक अप से दुल्हन का चेहरा सूजा :   मेक अप में बरते सावधानी

आजकल शादी का सीजन है। जाहिर है दुल्हन भी खूब सुंदर दिखना चाहती हैं। लेकिन मेक अप में सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि कभी-कभी सुंदरता को बढ़ाने के चक्कर में लोग अपने चेहरा खराब कर बैठते हैं। शादी में दुल्हन सुंदर दिखने के लिए मेकअप करवाती है।

कुछ महीने पहले की बात है इसी मेकअप की वजह से कर्नाटक में एक शादी कैंसिल करनी पड़ गई क्योंकि मेकअप के वजह से दुल्हन का चेहरा खराब हो गया।

शादी के दौरान दुल्हन मेकअप करके आई, लेकिन शादी खत्म होते-होते दुल्हन का चेहरा सूज गया और खराब हो गया. यह देखने के बाद दूल्हे ने इस शादी को कैंसिल कर दी। हर इंसान की स्किन अलग अलग होती है। और कई बार केमिकल युक्त वाला मेक अप का सामान स्किन के लिए फिट नहीं होता। हालांकि डरने की जरूरत नहीं है ऐसे बहुत कम मामले सामने आते है।

Related Post