Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

रनेश राणा ने संभाला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पदभार

रनेश राणा ने संभाला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पदभार

 पांवटा साहिब, 11 मई। भारत के सबसे बडे मीडीया संगठन नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले रणेश राणा ने अपना कार्यभार संभाल लिया। रणेश राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी के समक्ष विधिवत तौर पर हस्ताक्षर करके अपना कार्यभार संभाला। अब वह महीने में चार दिन वहां प्रवास पर रहेंगे। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री ने बताया कि इससे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी को चिंतपूर्णी माता की चुननी पहना कर सम्मानित किया वहीं रास बिहारी ने रणेश राणा का मुंह मीठा करवाकर उनको कार्यभार सौंपा।

सुरेंद्र शर्मा ने अपनी हिमाचल इकाई का वार्षिक कैलेंडर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट किया और वहां चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। रणेश राणा ने कहा कि शीघ्र ही वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर प्रांत के पत्रकारों की मांगे उनके समक्ष रखेंगे और उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देशानुसार जहां भी उनकी डयूटी लगेगी वह उसको निभाने का प्रयास करेंगे। वहीं 28 मई को कानफेडरेशन आफ न्यूज पेपर एंड न्यूज एजेंसी एम्पलॉय एसोसिएशन द्वारा रखी गई बैठक में भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा शिरकत करेंगे। रणेश राणा 19 मई के बाद हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, नगरोटा बगवां, जोगिंद्र नगर व मंडी प्रवास पर जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रवक्ता श्यामलाल पुंडीर ने पद संभालने पर रणेश राणा को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल में यूनियन के साथ साथ सभी मीडिया कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Related Post