पांवटा साहिब: जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आज सुबह आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। ये मैनकाइंड फार्मा कंपनी की सभी यूनिट पर ये हुई है। पता चला है कि टैक्स चोरी की जांच में ये छापेमारी की। मैनकाइंड फार्मा देश की चौथी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी, इनके परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है।
मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली और आसपास के स्थानों में कंपनी के परिसरों की तलाशी और दस्तावेजों की जांच की। और आईटी टीम ने लोगों से पूछताछ भी की।
वर्तमान में मैनकाइंड फार्मा का मार्केट कैप 57,045.80 करोड़ रुपये है। लिस्टिंग के दिन, कंपनी के 12 लाख शेयर बीएसई पर और एनएसई पर 3.31 करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ था। मैनकाइंड फार्मा विभिन्न चिकित्सीय क्षेत्रों और उपभोक्ता स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों में फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन की विविध श्रेणी के विकास, निर्माण, और विपणन में काम करती है।
मैनकाइंड फार्मा का IPO 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक तीन दिनों के लिए खुला था। इस आईपीओ का प्राइस ब्रैकेट 1,026 से 1,080 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 13 शेयर था।
आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल था, जिसमें 4 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री हुई थी। कंपनी ने आईपीओ के ऑफर साइज का 50 फीसदी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 फीसदी हाई नेटवर्थ व्यक्तियों के लिए और 35 फीसदी शेयर खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व किया था।

