Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

सीसीटीवी में कैद हुए बमबाज

सीसीटीवी में कैद हुए बमबाज

विस्फोट कर दहशत फैलाने वाले दो संदिग्ध की पुलिस ने पहचान कर ली है। ये संदिग्ध सीसीटीवी में दिख रहे है। जल्दी ही पंजाब पुलिस इसका खुलासा करेगी।

गौरतलब है कि पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10
बजे हुआ।

धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। स्वर्ण मंदिर मैनेजमेंट ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस ने वहां पहुंचकर धमाके वाली जगह को सील कर दिया। तलाशी के बाद लंगर हॉल के पास रामदास सराय से एक कपल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

इनके पास से 8 बम भी मिले हैं। तलाशी के दौरान सराय की CCTV फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान की गई। इन्हें बरामदे में आते-जाते देखा जा सकता है। इनकी फोटो भी सामने आई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों धमाका करने के बाद सराय के बरामदे में जाकर सो गए। ऐसा कहा जा रहा है कि इन्होंने बम छत या खिड़की से फेंका था।

Related Post