पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पौंटा साहिब उपमंडल में शराब की अवैध तस्करी का गोरखधंधा लगातार जारी है। पुलिस ने कल रात एक स्कॉरपियो न0 HR26BU 7077 में कुणाल पुत्र रणवीर सिंह निवासी VPO कोलर ने बाहरी राज्य की शराब लोड कर रखी है जिसने अपनी गाड़ी चन्दन नर्सरी के पास अंदर गांव की सड़क में कहीं छिपा रखी है।
जो देर रात अपनी गाड़ी में शराब की सप्लाई देने जाएगा। जिस पर यह उपरोक्त मुलाजमानों सहित चंदन नर्सरी के पास समय करीब 10:15 बजे रात गांव के रास्ते/सड़क की तरफ से एक गाड़ी आई।
गाड़ी के चालक ने दरवाजा खोला व गांव वाले रास्ते में पीछे की तरफ भाग गया जिसे पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे पकड़ा ना जा सका। गाड़ी का HR26BU-7077 पढा जो खुली थी जिसकी डिक्की चैक की गई जो डिक्की से 9 पेटी बीयर फाँर सेल इन हरियाणा, 3 पेटी राँयल स्टेग फाँर सेल इन हरियाणा, 2 पेटी मैकडोल फाँर सेल इन हरियाणा व 19 पेटी देशी शराब फाँर सेल इन हरियाणा कुल 396 बोतले ब्रामद हुई।
रणबीर सिंह उर्फ रानी पुत्र लाल सिंह निवासी गांव/डाक घर कोलर त0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर जो अवैध शराब बेचने का धन्धा करता है कि गाड़ी नंबर HP71 0016 अवैध शराब से भरी हुई है। जो प्रेम सिंह पुत्र बलवंत सिंह के घर आंगन कोलर में खड़ी है।
आंगन में गाड़ी न0 HP71-0016 खड़ी पाई जिसमे बाहर से चैक करने पर गाड़ी की डिक्की में शराब बियर की गत्ता पेटी दिखाई । जिस पर उक्त गाड़ी की चाबी को रणबीर सिंह के घर से मंगवाकर गाड़ी HP-71-0016 को खोल कर चैक किया तो गाड़ी की डिग्गी के अंदर बियर मार्का Kingfisher की 15 पेटियां फांर सेल इन हरियाणा व शराब अंग्रेजी मार्का Royal Stag फार सेल इन हरियाणा की कुल 9 पेटियां कुल 288 बोतले मिली। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

