जिला सिरमौर के पांवटा साहिब बस स्टैंड में जेब कतरे खुलेआम घूम रहे हैं। इस बस स्टैंड पर ना तो पुलिस सहायता कक्ष है। ना सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आलम यह है कि यहां पर लोगों की जेब काटी जा रही है जेब कतरे पूरी तरह से सक्रिय हैं।
इस बस स्टैंड में जेब कतरों की एक गैंग पूरी तरह से सक्रिय है यह जेबकतरे छोटे बच्चे बच्चियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रहा है।
पुलिस सहायता कक्ष पहले यहां पर काम करा था लेकिन पिछले कुछ सालों से वह भी बंद कर लिया गया है सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात शहर भर में हो रही थी।लेकिन सबसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगे भी नहीं है।
अगर सीसीटीवी कैमरे होते तो अब तक जेबकतरे पुलिस की गिरफ्त में होते। अभी तो शिमला के एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार की जेब से निकाले गए पर्स का भी कोई पता नहीं चल सका है। पर्स और सामान चोरी होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिर भी पुलिस अभी तक गंभीर नहीं है।
