Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला शव

मेडिकल कॉलेज में तैनात एक दो डॉक्टर का शव पुलिस ने जंगल से बरामद किया है। हमीरपुर के राधाकृष्णन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में बतौर एनेस्थिसिया तैनात और सोलन के कंडाघाट के निवासी डा. जितेंद्र कुमार का शव हमीरपुर के पास जंगल में मिला है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डाक्टर का शव जंगल में मिलने के बाद फॉरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने कई तरह के साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि जहां शव बरामद हुआ वहां से पुलिस को शराब की बोतल व सीरिंज भी बरामद हुई है। जहां पर शव मिला है वहां घना जंगल है। डाक्टर ने अपनी गाड़ी को पक्का भरो से मट्टणसिद्ध जाने वाले बाईपास मार्ग पर खड़ा किया हुआ था।

पक्का भरो से कुछ दूरी पर कार सडक़ किनारे खड़ा कर यह जंगल की तरफ चढ़ गया। जंगल में ही इसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक जिला सोलन के तहत कंडाघाट का एनेस्थिसिया डाक्टर हमीरपुर मेडिकल कालेज में सेवाएं दे रहा था। सोमवार को जितेंद्र अचानक अपने किराए के मकान से गाड़ी लेकर निकल गया। काफी समय तक जब वह किराए के मकान में नहीं पहुंचा और न ही अस्पताल पहुंचा तो तलाश शुरू हुई।

मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने उसकी तलाश शुरू की। उसी दौरान एथेस्थिसिया चिकित्सक की गाड़ी पक्का भरो बाईपास मार्ग पर सडक़ किनारे पार्क दिखी। ढूंढने निकले चिकित्सकों ने उसे संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

इसी बीच वह इसे ढूंढते हुए साथ में लगते चढ़ाई वाले जंगल में पहुंचे तो वहां पर डाक्टर मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर भेज दिया है। मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

Related Post