Breaking
Wed. Nov 18th, 2026

राजौरी में शहीद हिमाचल के नायक को पत्नी ने शादी के जोड़े के साथ दी विदाई

राजौरी में शहीद हिमाचल के नायक को पत्नी ने शादी के जोड़े के साथ दी विदाई

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के नायक अरविंद कुमार का आज अंतिम संस्कार किया गया। इनका शव आज ही उनके गांव में पहुंचा। इस दौरान शहीद को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

शहीद को उनके बड़े भाई भूपेंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान लगातार भारत माता की जय और शहीद अरविंद अमर रहे नारे गूंजते रहे। इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों का सैलाब
उमड़ा। शहीद को सरकार और प्रशासन की तरफ से भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पत्नी ने लाल जोड़े में अपने शहीद पति को विदाई दी। शहीद अरविंद कुमार को उनकी पत्नी बिंदू ने शादी के लाल जोड़े में शहीद को विदाई दी।

Related Post