पांवटा -देहरादून रोड पर शंकरपुर गांव की बस्ती में 4 साल के बच्चे को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। इस घटना की बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार जब चार वर्षीय मासूम आंगन में खेल रहा था तब ये घटना हुई। इसके बाद लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर बच्चे को लेकर भाग गया।
ग्रामीण तेंदुए के पीछे जंगल तक गए लेकिन बच्चे और तेंदुए का कुछ पता नहीं चला। सूचना इस घटना की मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम ने जंगल में खोजबीन शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक खोज के दौरान बच्चे के शव को घनी आबादी से सटे एक बाग से बरामद किया गया है। पूछताछ कर पता चला है कि कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज स्थित ग्राम पंचायत शंकरपुर की बस्ती में शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे जिशान का चार वर्षीय बेटा अहसान घर के आंगन में खेल रहा था। उसके माता पिता भी वहीं पर मोजूद थे।
तभी अचानक एक गुलदार वहां पर आ पहुंचा और चार वर्षीय अहसान को झपट लिया, जिसे देख परिजनों में अफरा तफरी का माहौल बन गया था और माता पिता और ग्रामीण शोर करने लगे,और तभी तेंदुआ बच्चे को लेकर जंगल में चला गया जिसके पीछे-पीछे जंगल में गए लेकिन वहां गुलदार और बच्चा नजर नहीं आया।
सूचना मिलते ही तहसीलदार विकासनगर चमन सिंह, सहसपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी और रेंजर मुकेश कुमार टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बस्ती से सटे एक बाग और आसपास के जंगल में खोजबीन की लेकिन देर रात कर सफलता नहीं मिली।
वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा तो लगाया ही है साथ ही में ट्रैंकुलाइज करने का भी कई दिनों तक प्रयास किया गया था। इस बारे में अमरेश कुमार, डीएफओ, कालसी ने बताया कि विभाग द्वारा गुलदार को आदमखोर घोषित किया किया गया है।
