Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

शहादत को सलाम : मां ने पहनाया हार, बहन ने बांधी राखी और छोटे भाई फौजी ने सैल्यूट देकर दी शहीद को विदाई

शहादत को सलाम : मां ने पहनाया हार, बहन ने बांधी राखी और छोटे भाई फौजी ने सैल्यूट देकर दी शहीद को विदाई

पांवटा साहिब: जम्मू कश्मीर के राजोरी के जंगल में आतंकियों के बिछाए आईईडी धमाके में शहीद हुए सिरमौर के शिलाई गांव के पैराट्रपर प्रमोद नेगी (26) को हजारों नम आंखों ने शनिवार को अंतिम विदाई दी।

इस दौरान शहादत को सलाम करते हुए मां ने अपने बेटे को हार पहनाया और दूल्हे की तरह विदा किया। बहन ने अंतिम बार भाई को राखी बांधी और छोटे भाई नितिन नेगी जो भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे इन्होंने अपने बड़े भाई शहीद प्रमोद नेगी को सैल्यूट देकर विदाई दी।

माता तारा देवी और पिता देवेंद्र नेगी ने बेटे को दूल्हे की तरह सजा नोटों का हार पहनाकर, बहन मनीषा ने राखी बांध और सेना में तैनात छोटे भाई नितेश नेगी ने सैल्यूट कर शहीद प्रमोद को अंतिम विदाई दी। सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार में शहीद की चिता को पिता और भाई ने मुखाग्नि दी। 15 अगस्त, 1997 को जन्मे प्रमोद अविवाहित थे।

शहीद प्रमोद की पार्थिव देह और उत्तराखंड के शहीद रूचिन सिंह के साथ शनिवार दोपहर हवाई मार्ग से देहरादून पहुंची थी। इसके बाद देहरादून से सड़क मार्ग से पांवटा होते हुए शहीद का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर शिलाई पहुंचा। इस दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और पूर्व विधायक बलदेव तोमर समेत हजारों लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी।

Related Post