Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

निगम चुनाव में जनता ने लगाई सरकार की गारंटी पर मुहर: लांबा

निगम चुनाव में जनता ने लगाई सरकार की गारंटी पर मुहर: लांबा

पांवटा साहिब : नगर निगम शिमला में कांग्रेस पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि शिमला शहर की जनता ने सीएम के व्यवस्था परिवर्तन पर मुहर लगी है।उन्होने कहा कि कांग्रेस को मिले भारी जन समर्थन से प्रदेश की विकास यात्रा पर जन विश्वास की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास और तरक्की की जिस प्रतिबद्धता, संकल्प और दूरर्शिता के साथ हिमाचल को आगे ले जाने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं, उससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस सरकार हिमाचलियों के हित में पूरी ईमानदारी से लिए निर्णयों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जन हित में व्यापक व्यवस्था परिवर्तन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए दीर्घकालिक उपायों और पारदर्शिता लाने को लगातार काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 गारंटियों को पूरा करने का काम आरंभ हो चुका है। कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन, डीए भत्ता, महिलाओं को 1500 रुपये, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता,युवाओं को रोजगार, हर क्षेत्र में संकल्प साकार हो रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार ने परिवर्तन के नए दौर की नींव रखी है।

Related Post