Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

पांवटा की सबसे बेहतरीन आईटीआई में इन कोर्स के लिए एडमिशन शुरू

जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब की बेहतरीन सुविधा देने वाली हीरपुर स्थित गैलेक्सी आई. टी. आई में विभिन्न मान्यता प्राप्त कोर्स के लिए प्रवेश आरंभ हो चुका है।

जिसमें इलैक्ट्रिशियन दो वर्षीय, फीटर दो वर्षीय, पंप ऑपरेटर एक वर्ष और कम्प्यूटर ऑपरेटर एक वर्ष के लिए एडमिशन दी जा रही है। इन सभी कोर्स में दाखिला लेने के लिए किसी भी कार्यदिवस में आकर दाखिला लिया जा सकता है।

संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इन सभी कोर्स की पात्रता 10वीं पास है। उपरोक्त सभी कोर्स में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। यह सभी कोर्स भारत सरकार व हि०प्र० सरकार व DGT व NCVT से मान्यता प्राप्त है। और यह सभी कोर्स सरकारी नौकरी के लिए मान्यता प्राप्त है।

इन कोर्स में एडमिशन लेने वाले को छात्र-छात्राओं को 1000 रूपए प्रति महिना (सामान्य) व दिव्यांग छात्र को 1500 रूपए प्रति महिना भत्ता सरकार द्वारा दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक या छात्र किसी भी कार्यदिवस पर आकर प्रधानाचार्य, गैलेक्सी आई. टी. आई हीरपुर पाँवटा साहिब से मिल सकते हैं।

Related Post