हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा पर मीडिया कवरेज के दौरान हुए जानलेवा हमले की नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) ने कड़े शब्दों में निंदा की है। ये घटना ऊना की है।
एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास विहारी, प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर देव आर्य व प्रदेश प्रवक्ता श्यामलाल पुंडीर ने प्रदेश सरकार और पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अगर मीडिया कवरेज के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता करने गए मीडियाकर्मियों पर ऐसे जानलेवा हमले होंगे तो समाज में इससे बुरा सन्देश नहीं हो सकता।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दिशा में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश करे। रणेश राणा ने कहा कि सुरेंद्र शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। समाज के हर वर्ग की आवाज बुलंद कर रहे हैं। जिस प्रकार रायपुर सहोड़ा में उन पर कुछ गुंडा तत्वो ने हमला करते हुए उन्हें चोट पहुंचाई है अति निंदनीय है।
उनके साथ कवरेज के लिए अन्य पत्रकारों ने भाग कर जान बचाई। यह कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल कर रही है, क्योंकि जिस विवाद प्रदर्शन की कवरेज के लिए मीडियाकर्मी गए हुए थे वहां पुलिस बल भी मौजूद था।
उनके सामने सब कुछ घटित हुआ है। उन्होंने बीच बचाव किया है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो एनयूजे इंडिया जिला ऊना आकर रोष प्रदर्शन से गुरेज नहीं करेगा।
