Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

क्या अब सुधरेगी आंज भोज की खस्ताहालत सड़को की ?

क्या अब सुधरेगी आंज भोज की खस्ताहालत सड़को की ?

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के आंज भोज की सड़को की हालत अब सुधरने की उम्मीद जगी है। पीडब्ल्यूडी विभाग के SE एo केo शर्मा , EXEN एनoकेo वर्मा तथा एस डीओ योगेश टौंरु के रेस्ट हाउस पहुंचे और लोगो की समस्याएं सुनी

PWD मंत्री विक्रमादित्य के आदेश के बाद अधिकारी टौंरु रेस्ट हाउस में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आंंज भोज के लोगों से मुलाकात की और पीडब्ल्यूडी रोड, तथा रेस्ट हाऊस से संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की।

इस अवसर पर आंज भोज के कई गांव नघेता, टोंरू,भरली, बनौर, शिवा, कलाथा, भड़ाना, आदि के लोग शामिल हुए। लोगों ने अपनी समस्याएं बताई।

पीडब्ल्यूडी विभाग के एके शर्मा ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया। और उनकी समस्याओं का जल्द निपटारा करेंगे। पीडब्ल्यूडी का रोड को बेहतर करेंगे। स्थानीय जनता ने पीडब्ल्यूडी विभाग को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में ब्यौरा दिया गया।

Related Post