Breaking
Tue. Aug 11th, 2026

70 साल की बुर्जुग महिला को हाथी ने बेरहमी से मार डाला

ज़िला सिरमौर की नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर गांव की 70 साल की बुजुर्ग महिला को हाथी ने बेरहमी से मार डाला
ये हादसा उस वक्त हुआ जब महिला जंगल के साथ लगते खेत में शौचालय के लिए गई थी। महिला की पहचान कोलर निवासी 70 वर्षीय रामदेवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रामदेवी शनिवार शाम जंगल के साथ लगते अपने खेत में शौचालय के लिए गई। इसी दौरान साथ लगते घने जंगल से जंगली हाथी ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया और उसे कुचल डाला।

महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी घरों से निकल आए और उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन महिला को दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद लोगों में भी भारी रोष है।

Related Post