पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के कारोबारी से हरियाणा में लूटपाट का मामला सामने आया है। ये कारोबारी पांवटा साहिब से यमुनानगर फर्नीचर खरीदने के लिए गया था। व्यापारी से तीन पुलिस वर्दी धारी कर्मियों द्वारा सात लाख रुपये लूटने लिए है।
आरोपी हरियाणा पुलिस की जन सुरक्षा के लिए वाहन डायल-112 में सवार थे। हालांकि अभी इन पुलिस कर्मियों की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने फिलहाल इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पांवटा साहिब शिवा कॉलोनी में रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि वह पांवटा साहिब में शिक्षण संस्थान और होटल के लिए यमुनानगर से फर्नीचर से खरीदना था।
इसके लिए वह 7 लाख रुपये का इंतजाम कर फर्नीचर खरीदने के लिए अपनी कार से यमुनानगर के लिए चला।
जब उसने यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र को क्रॉस किया तो इसी दौरान एक लड़के ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने लड़के की मदद करने के इरादे से उसे अपने साथ बैठा लिया।
जब कुछ दूर चले तो लड़के ने कहा उसे पानी पीना है तब उन्होंने कार को एक साइड में रोक लिया। इसी दौरान लड़के ने अपने बैग से लैपटॉप निकाल लिया और कुछ काम करने लगा।
इस दौरान लड़के ने उससे कहा उसे एक जरूरी मेल करनी है मगर नेट काम नहीं कर रहा है। इस पर अनिल ने अपनी कार को एक साइड में रोक लिया। इसके बाद आरोपी लड़के ने एक फोन किया। इतने में डायल 112 की गाड़ी वहां आकर रुकी, जिसमें से तीन पुलिसकर्मी वर्दी में व एक व्यक्ति सिविल ड्रेस में कार में बैठा हुआ था। जिसके बाद इन्होंने लूटपाट की

