Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

रोटरी पांवटा ने आगरोंं स्कूल के बच्चों को दिए बैंच

रोटरी पांवटा ने आगरोंं स्कूल के बच्चों को दिए बैंच

पांवटा साहिब: रोटरी पांवटा ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए लगभग हर वर्ग के बारे कुछ नया करने की ठान रखी है। इसी कड़ी में रोटरी पांवटा ने अपने प्रधान राकेश रहल की अगुवाई में गर्वनमेंट स्कूल आगरो के स्कूल के बच्चों के लिए 50 बेंच दिए।

इस मौके पर रहल ने कहा कि हमारे देश के भविष्य, ये बच्चे टाट पट्टी पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। अब इस स्कूल के लगभग सब बच्चे पर आराम से बैठ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे।

इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य, स्टाफ, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मोजूद थे। सबने रोटरी की दिल से तारीफ की।प्रोजेक्ट के दौरान रोटरी पांवटा प्रधान राकेश रहल, हिमांशु भाटिया व जी के शर्मा आदि मोजूद रहे।

Related Post