Breaking
Tue. Aug 11th, 2026

भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलट और कमांडो का सूडान में खतरनाक ऑपरेशन

भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलट और कमांडो का सूडान में खतरनाक ऑपरेशन

भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलट और कमांडो ने सूडान के वादी सयीदिना के रनवे पर रात को खतरनाक ऑपरेशन चलाया है इस ऑपरेशन में रात को सेना के विमान को खराब रनवे पर उतारा गया और वहां फंसे भारतीयों को एअरलिफ्ट किया गया।

रन वे की हालत में इतनी खराब थी कि यहां न तो नेविगेशन में मदद करने के लिए कोई मौजूद था, न फ्यूल का प्रबंध था और न ही लाइट लगी थीं, जिनकी मदद से रात में विमान को लैंड कराया जा सके।

इसके बावजूद वायुसेना के पायलट इस हवाई पट्टी पर लैंडिंग कराने में सफल रही। रवने पर कहीं कोई रुकावट तो नहीं
है, यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इंफ्रा रेड सेंसर की मदद ली। ढाई घंटे तक हवाई पट्टी वायुसेना के कब्जे में रखी गई। युद्ध की वजह से ये लोग बंदरगाह नहीं पहुंच पा रहे थे। युद्ध की वजह से ये लोग बंदरगाह नहीं पहुंच पा रहे थे।

Related Post