Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

शिलाई में फिर दरक रहे है पहाड़ : अब घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

शिलाई में फिर दरक रहे है पहाड़ :  अब घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

जिला सिरमौर के पांवटा -शिलाई-गुम्मा एनएच 707 में कंपनी की ओर से पहाड़ की अवैज्ञानिक और अंधाधुंध खुदाई के कारण पहाड़ से मलबा लगातार गिर रहा है। पहाड़ दरकने लगे है।

शिलाई और धकोली के बीच बड़ी बड़ी दरारें आ चुकी है। जिस कारण एनएच के किनारे बने मकानों को खतरा पैदा हो गया है। कुछ मकानों में दरारे भी आ चुकी हैं अब लोग सुरक्षित जगह जाने की तैयारी कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी राजेंद्र चौहान का कहना है कि कंपनी ने आगे ठेकेदारों को काम दिया है और ठेकेदार 3 महीने पहले पहाड़ की कटाई के बाद उसका काम छोड़ दिया।जिस कारण अब पहाड़ पर बड़ी-बड़ी दरारें आए चुकी हैं।उसके मकान में भी दरार आ चुकी है जिस कारण अब शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं।

गयार सिंह नेगी ने बताया कि उनके मकान के ठीक सामने पहाड़ धरक रहा है जिससे उसका मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इससे पहले गंगटोली के पास भी पहाड़ टूट गया था। एनएच निर्माण के दौरान हो रही लापरवाही से क्षेत्र के लोगों का जीवन खतरे में डाल दिया है।

गौरतलब है कि इस एनएच का निर्माण कर रही कंपनी और ठेकेदार पहले भी विवादों में रहे है। ये मार्ग अक्सर बंद रहता हैं। यहां पर सही तरीके से कटिंग नहीं हो रही है और इसके अलावा हर कहीं मलवा भी फेंका जा रहा है।

इस मार्ग पर घटिया काम हो रहा है कई जगह मिट्टी से डंगे भरे जा रहे हैं। कई जगह फारेस्ट एरिया में मलवा फेंका जा रहा है। यह कंपनियां पहले भी विवादों के घेरे में आ चुकी है।‌ इस मुद्दे को स्थानीय जनता भी उठा चुकी है।
लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम शिलाई को की है। और विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है।

Related Post