Breaking
Tue. Aug 11th, 2026

भारत विकास परिषद् की कार्यकारिणी गठित

भारत विकास परिषद् की कार्यकारिणी गठित

पांवटा साहिब: भारत विकास परिषद की पांवटा साहिब इकाई की बैठक निजी होटल में आयोजित हुई। जिसमें अनिल सैनी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वह अगले दो साल तक के लिए अध्यक्ष चुने गए है। इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिसमे महासचिव नीरज उदवानी, कोषाध्यक्ष नीरज बंसल होगें। जबकि हरविंद्र कुमार, चन्द्र मणि शर्मा, अशोक शर्मा उपाध्यक्ष को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेस सचिव जीवन जोशी होगें।

इस मौके पर अध्यक्ष चुने गए अनिल सैनी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेवारी उन्हें दी है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभायेंगे। इस बैठक मे नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अच्छे संस्कार देना, समाज मे एक दूसरे का सहयोग करना,समाज मे संपर्क के माध्यम से सेवा करना, सभी मे समर्पण का भाव पैदा करना है।

इस अवसर पर नरेश खापडा़, नवल किशोर, रवि सैनी, अशोक शर्मा, पीयूष बिश्नोई, डा राकेश धीमान, नीरज बंसल, हरविंद्र कुमार, नीरज उदवानी, राकेश बंसल, डा. राजीव गुप्ता, जीवन जोशी, अजय शर्मा, चन्द्र मणि शर्मा, कमल वर्मा, रोहित सिंघल, अजय भटनागर, हिमांशु भाटिया, प्रवीण गुप्ता, मुकेश त्यागी, कमल वर्मा, भूपेश धीमान, मिनाक्षी मल्होत्रा, एकता गोयल, सोनिया अरोड़ा, रजनी बंसल, अर्चना उदवानी आदि उपस्थित थे।

Related Post