Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

नगर निगम में जीत को राजनीतिक दलों के नेताओं ने डाला शिमला में डेरा

नगर निगम में जीत को राजनीतिक दलों के नेताओं ने डाला शिमला में डेरा

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नगर निगम चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की ओर से पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, अनुराग ठाकुर, बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी आदि ने जीत से लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया हैं। अपने अपने विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर शिमला में डट गए हैं।

वही दूसरी और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान आदि भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र छोड़कर शिमला में डट गए है।

इसके अलावा वीरवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग व जिला उपाध्यक्ष विशाल वालिया ने वार्ड नंबर 33 शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चमन प्रकाश के पक्ष में वोट मांगे।

वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष पांवटा साहिब मोहब्बत अली एवम एनएसयूआई प्रदेश सचिव अखिल चौहान ने वार्ड नंबर 24 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप ठाकुर के पक्ष में वोट मांगे।

Related Post