Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

आईटीआई की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

आईटीआई की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

नाहन : 15वीं जिला स्तरीय राजकीय एवं निजी आई.टी.आई. खेलकूद प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) 2023 का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार द्वारा आई.टी.आई. नाहन में किया गया।

आई.टी.आई. नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने बताया कि ये खेलकूद प्रतियोगिताएं दिनांक 27 अप्रैल से एक मई तक चलेंगी, जिसमें पूरे सिरमौर से लगभग 15 राजकीय एवं निजी आई.टी.आई. भाग ले रही हैं।

इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी, लेबर ऑफिसर, प्रधानाचार्य आई.टी.आई. कौंलावालाभूड़ सी.के. कौशिक, वर्ग अनुदेशक अनिल कुमार, मोनिषा उपाध्याय, सरोज बाला, जोगिन्द्र सिंह (अधीक्षक), तरनजीत खुराना(अधीक्षक), सुभाष चन्द (पी.टी.आई.) एवं विभिन्न आई.टी.आई. से आए टीम मैनेजर एवं टीम कोच व स्पैशल ऑफिशियल उपस्थित रहे।

Related Post