Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

जनता के मुंह में शराब नापने वाली मशीन डालने वाले पुलिसकर्मी : खुद शराब पीकर ड्यूटी करते पकड़े गए

जनता के मुंह में शराब नापने वाली मशीन डालने वाले पुलिसकर्मी : खुद शराब पीकर ड्यूटी करते पकड़े गए

हिमाचल प्रदेश में जनता के मुंह में शराब नापने वाली मशीन डालने वाले पुलिसकर्मी खुद शराब पीकर ड्यूटी करते पकड़े गए है। ये मामला हमीरपुर के थाना नादौन का है।

जहां ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस थाने में ही जाम छलकाते पाए गए। नादौन थाने में तैनात एसएचओ योगराज के अलावा एसआई बेलीराम और हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार थाने में ही लाल परी का इस्तेमाल कर रहे थे।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अचानक थाने के औचक निरीक्षण पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने जब देखा दरोगा साहब स्टाफ के साथ नशे में पूरी तरह धुत थे। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक डॉ आकृति शर्मा ने मौके पर ही पुलिस कर्मियों का मोके पर ही मेडिकल करवाया जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई है।
एसपी हमीरपुर डा. आकृति शर्मा ने बताया कि तीनों को लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

Related Post