पांवटा साहिब पुलिस उप मंडल के तहत माजरा थाने में शाहिद खान निवासी गांव भगवानपुर ने आज चोरी की शिकायत दर्ज की। उसने शिकायत में कहा कि उसने सुरजपुर पोल्ट्री फार्म के पास मकान बनाने का काम लिया हुआ है।
जिसका सामान पोल्ट्री फार्म के साथ स्टोर मे रखा हुआ था व स्टोर पर ताला लगा रखा था। जब आज सुबह यह स्टोर पर गया तो इसके स्टोर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया गया।
अंदर जाकर देखा तो स्टोर से पानी की मोटर तार व स्क्रेप चोरी हुआ था। आसपास पता किया तो पता चला कि आलिम पुत्र वाहिद अली निवासी भगवानपुर मोटर साईकिल पर कल रात स्टोर के आस पास आया था। इसके बाद पुलिस ने आलिम की तलाश शुरू की और आरोपी को नजदीक पिपली वाला के पास से गिरप्तार कर लिया तथा चोरी हुए सामान को आरोपी के घर से बरामद कर लिया। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

