Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

फिर मिली सिरमौर जिले को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

फिर मिली सिरमौर जिले को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

जिला सिरमौर के नाहन के पूर्व विधायक डॉ राजीव बिंदल को फिर से प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की कमान सौंप दी है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस नियुक्ति की सूचना जारी की है। और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा अब दिल्ली के संगठन महामंत्री होगे। वही हिमाचल में संगठन महामंत्री सिद्धाथन होगे।

गौरतलब है कि वह पहले भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर सांसद व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के इस्तीफे की चर्चा लगातार चल रही थी।

जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज डॉक्टर राजीव बिंदल को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। डॉ राजीव बिंदल संगठन चलाने में माहिर है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह शिमला नगर निगम चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

Related Post