Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

हिमाचल में पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा देने की मांग पर क्या बोले सीएम सुक्खू

हिमाचल में पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा देने की मांग पर क्या बोले सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा व नैशनल युनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी बौस की अध्यक्षता चडीगढ़ मे मिला।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के पत्रकारों की मांगो हिमाचल प्रदेश में वृद्वावस्था मे पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार के विचाराधीन है।

सामाजिक रूप से सुरक्षित पत्रकार सदैव अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र मे भी पत्रकारो की सामाजिक सुरक्षा का वादा किया था और उसे पूरा करने के लिए सरकार कार्य योजना तैयार कर रही है ।
मुख्यमन्त्री ने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के उपेक्षित एवं वंचित वर्गों के लिए अनेक नवीन योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया केे सहयोग से हमारी यह योजनाएं न केवल समय पर लक्षित वर्गों तक पहुंच रही हैं अपितु मीडिया द्वारा समय-समय पर प्रदत्त फीडबैक से यह योजनाएं और बेहतर भी बनेंगी।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रान्त प्रधान रणेश राणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष एनयूजे इंडिया रास बिहारी ने मुख्यमंत्री को हिमाचल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

इस प्रतिनिधि मंडल मे प्रदेश महासचिव किशौर ठाकुर ,प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा उपस्थित रहे। ये सभी सदस्य दो दिवसीय आल इंडिया मिडिया मीट चंडीगढ़ मे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

Related Post