जिला सिरमौर के पांवटा साहिब थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने सुरजपुर में एक गुप्त सूचना के आधार पर गौशाला में छापा मारकर 43 बोतलें अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने अमन पुत्र रमेश चन्द को गिरफ्तार कर लिया है। और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ये व्यक्ति करियाणा की दुकान में शराब बेचने का धंधा करता है तथा उसने अपने पशुओं के भूसा रखने वाली गौशाला में भारी मात्रा में शराब बेचने के लिए रखी है।
जब पुलिस के एएसआई कृष्ण भंडारी ने टीम के साथ उसके पशुओं के भूसा रखने वाली गौशाला के अन्दर दो बंद पेटियां व दो खुली पेटियां बरामद हुईं। जिसमें 12 बोतलें रॉयल स्टैग फॉर सेल इन हरियाणा, दूसरी पेटी में 8 बोतलें मैक डॉवल फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़, एक पेटी में 12 बोतले देशी शराब मार्का संतरा फॉर सेल इन हिमाचल तथा एक पेटी में 11 बोतलें प्लास्टिक देसी शराब मार्का चार्ली माल्टा फॉर सेल इन हरियाणा बरामद की गई।डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की हैं।

