Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

दिल्ली से फ्लाइट छूटी तो कार से ही पांवटा पहुंचे केंद्रीय मंत्री : बोले मां यमुना ने बुलाया है।

दिल्ली से फ्लाइट छूटी तो कार से ही पांवटा पहुंचे केंद्रीय मंत्री : बोले मां यमुना ने बुलाया है।

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यमुना नदी के किनारे गोविंद घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण की आधारशिला रखी। इसके बाद हरि यमुना सहयोग समिति पांवटा साहिब की ओर से राम लीला मैदान में आयोजित यमुना घाट उत्सव कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे गोविंद घाट के नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण पर 65 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जल्दी ही डीपीआर तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मां गंगा आज ही के दिन अवतरित हुई। और आज ही भगवान परशुराम जयंती है। मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे इस कार्यक्रम में आने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व में आज जल आंदोलन जन जन का आंदोलन बन गया है। जल जीवन का आधार है। पानी बचाने के लिए इस अभियान में आप सब भी सहयोग करें। मोदी सरकार की नमामि गंगे योजना सफलता प्राप्त कर रही है। गंगा साफ हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज जिस भौतिकवाद में हम जी रहे है, उससे ये कठिनाई आई है। आने वाले समय में जब आबादी ओर बढ़ेगी तो पानी की समस्या ओर गहरा सकती है। हमारे देश में चेरापूंजी हैं जहां सबसे ज्यादा बारिश होती हैं एक मेरा गांव है जहां सबसे कम बारिश होती है।

इस मौके पर हरि यमुना सहयोग समिति के अध्यक्ष प्रमोद कोहली ने कहा कि हरि यमुना सहयोग समिति की ओर से पिछले कुछ वर्षो से नदी किनारे और आसपास 9 हजार से ज्यादा पेड़ लगाए है। पांवटा शहर से वेस्ट को एकत्रित किया है। इसके अलावा जल संरक्षण के लिए अभियान चलाया है। यमुना घाट की सफाई करवाई है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग के सहयोग से यमुना किनारे वन विहार पार्क बनाया है। समिति व स्थानीय लोगों के सहयोग ये काम पूरा हुआ है। यमुना घाट के किनारे से 20 किलोमीटर दूर हरियाणा की सीमा क्लेसर तक का रास्ता बनाना है। और ये प्रयागराज तक ले जाने की इच्छा है।

इस मौके पर बीजेपी के हिमाचल प्रभारी अविनाश रॉय खन्ना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री आज जोधपुर से पांवटा साहिब by रोड़ से सफर कर आए है। उन्होंने दिल्ली से देहरादून तक फ्लाइट से आना है। लेकिन समय पर नही पहुंचने के कारण फ्लाइट मिस हो गई।

उन्होंने कहा कि जब यमुना और गंगा साफ होगी तो सरस्वती नदी भी दृश्य होगी। नदी को साफ करने में सभी को सहयोग करना चाहिए। और 1100 किलोमीटर लंबी यमुना को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इस मौके पर स्वामी सन्यासी संपूर्णानंद ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है, अगर यमुना हिमाचल से ही गंदा होकर आगे निकले तो ये अच्छी बात नहीं है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यमुना पार्क का निरीक्षण किया और गुरुद्वारा साहिब में मत्था भी टेका।

Related Post