Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

निदेशक पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला : उद्योग मंत्री और रेणुका के विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी

निदेशक पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला : उद्योग मंत्री और रेणुका के विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी

जिला सिरमौर नाहन के एसिसटेंट रजिस्ट्रार (AR) को-ऑपरेटिव सोसाइटी कार्यालय की ओर से आज नामांकन पत्र वापसी के बाद निदेशक पद के लिए 3 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इनको चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया है। कांग्रेस के दो उम्मीदवार मैदान में होने के कारण भाजपा समर्थित उम्मीदवार को इसका लाभ मिल सकता है।

कांग्रेस समर्थित शिलाई से भरत भूषण मोहिल को कार और संगड़ाह से विनोद कंठ को रेडियो और बीजेपी के श्रुति नेगी को कुर्सी का चुनाव चिन्ह मिला है। 4 मई को इसका फैसला होगा की कौन बाजी मारेगा।

फिलहाल तो कांग्रेस से दो उम्मीदवार होने से बीजेपी की श्रुति नेगी की स्थिति मजबूत लग रही हैं। श्रुति नेगी शिलाई के पूर्व विधायक जगत सिंह नेगी की पुत्रवधू हैं। इस चुनाव में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और रेणुका जी से कांग्रेसी विधायक विनय कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है।

अब इनके भाग्य का फैसला 132 मतदाता करेगे। जिसमें पाँवटा साहिब में सर्वाधिक 30, शिलाई में 16 के करीब वोट है। बाकी तीन विधानसभा नाहन, श्री रेणुका जी और पच्छाद के वोटर सदस्य शामिल है।

इस बारे को-ऑपरेटिव सोसाइटी के एसिसटेंट रजिस्ट्रार ने बताया कि भरत भूषण मोहिल, श्रुति नेगी, विनोद कुमार कंठ को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए है। आज तोता राम शर्मा ने अपना नाम वापस लिया। चुनाव 4 मई को होने हैं।

Related Post