सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब की भैला पंचायत के प्रधान पर उनकी पंचायत के लोगों ने विकासकार्यों में धांधली के आरोप लगाते हुए विकासखंड अधिकारी को लिखित शिकायत की थी। जिसके बाद बीडीओ कल पंचायत में जाकर इसकी जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि कल पंचायत में सभी शिकायतकर्ता और प्रधान की मौजूदगी में जांच होगी।
गौरतलब है कि पंचायत के वार्ड नं 2 पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह, वार्ड नं 3 के स्वराज सिंह, वार्ड 4 की बिमला देवी, वार्ड 5 कि रूमा देवी, बीडीसी के पूर्व चेयरमैन रमेश तोमर व ग्रामीणों जिया राम तोमर,मुंशी राम, विक्रम, उदय राम,शादी राम ,सिरमौर सिंह, कमल सिंह ने बताया कि पंचायत प्रधान ने बस स्टैंड से नालका तक मनरेगा योजना के तहत इंटरलॉक टाइल्स का लगभग 10 लाख रुपये मनरेगा योजना से टेंडर स्वीकृति हुआ था। जिसमें अभी तक मौके पर टाइल्स नहीं लगी है। जबकि एस्टिमेट के हिसाब से 21000 इंटरलॉक टाइल्स, लगाने का प्रावधान था जिसका पैसा जारी होने के बाद भी काम नहीं हुआ।
इसके अलावा सामुदायिक भवन,पंचवटी पार्क के सामूहिक दोनों शौचालय का 6 लाख रुपए लिया लेकिन मौके पर अभी तक शौचालय निर्माण नही हुआ है। और सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए इतनी घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
वाटर शैड के द्वारा लगाए गए क्रैट वायर किसी ओर की जमीनों पर लगा दिये गए हैं जबकि भू मालिकों उदय राम, जिया राम, रणदेव तोमर, हीरा सिंह किसी से कोई भी एनओसी नही ली गई है।
इस मामले में पांवटा साहिब के खंड विकास अधिकारी प्रताप चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह कल मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच करेगे। इस मामले में शिकायतकर्ता ग्रामीणों और प्रधान को भी बुलाया गया है। प्रधान मनीष तोमर ने कहा कि वह किसी भी जांच को तैयार है।

