हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की तिलोरधार विकासखंड की पोका पंचायत में हालांकि 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। लेकिन इस पंचायत में कवरिंग कैंडिडेट के नामांकन वापसी के बाद सीधा मुकाबला जयप्रकाश चौहान और रामलाल तोमर के बीच होने जा रहा है।
प्रधान पद के उम्मीदवार जयप्रकाश चौहान पंचायत के पूर्व प्रधान रहे स्वर्गीय सतीश चौहान के छोटे भाई हैं। सतीश चौहान के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी और अब जय प्रकाश के प्रति लोगों में सहानुभूति भी है। ये बीजेपी से ताल्लुक रखते है।
जिस कारण दूसरी और से कांग्रेस ने इनको निर्विरोध नही चुनने दिया। और कांग्रेस की ओर से रामलाल तोमर को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि पंचायत चुनाव में कई बार मतदाता राजनीतिक दल को देखने की बजाए अपने विवेक पर भी वोट देते हैं।
फिर भी यह मुकाबला कांटे की टक्कर का माना जा रहा है इसमें कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। क्योंकि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान समर्थक और कांग्रेस से ताल्लुक रखने वाले रामलाल तोमर ने भी अपना प्रचार तेज कर दिया है।
जबकि दूसरी और जयप्रकाश ने भी प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी है। अब देखना है कि 2 मई को वोटिंग के बाद नतीजा किसके पक्ष में आता है। पूर्व प्रधान रहे स्वर्गीय सतीश चौहान के प्रति लोगों की सहानुभूति के चलते जयप्रकाश की स्थिति मजबूत हो सकती है।

