Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

अब दुनिया में भारत की आबादी सबसे अधिक

अब दुनिया में भारत की आबादी सबसे अधिक

अब भारत दुनिया में अब सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में अब चीन से 30 लाख ज्यादा लोग हो गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। जबकि चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख है। साल की शुरूआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि साल 2023 में भारत सबसे जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। UNFPA के नए आंकड़ों ने इस पर मुहर भी लगा दी है। UN की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है।

Related Post