जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एप्पल फिल्ड फैक्ट्री जोकि पुरूवाला पंचायत अमरगढ़ में है। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब इस बंद पड़ी फैक्ट्री में छापेमारी की तो वहां पर प्रतिबंधित Kufflok Codeine Phosphate Chlorpheniramine maleate Syrup बरामद किए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने 1150 नशीली बोतले बरामद की। इस कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है।
यह वही एप्पल फील्ड फैक्ट्री है जिसमें एक बार पहले भी शिमला से आकर पुलिस टीम द्वारा रेड की गई थी और नशीली दवाओं की शीशियां बरामद की गई थी।
जब इस फैक्ट्री में रेड की गई तो वहां पर राजीव कुमार नाम का एक व्यक्ति मिला जो कि बिलासपुर यमुनानगर का रहने वाला है उसने अपने आपको इस कम्पनी का पार्टनर बताया है। फिलहाल पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2019 में एप्पल फील्ड फैक्ट्री और उसके गोदाम पर छापेमारी की गई थी जिसमें नकली दवाओं के साथ-साथ कोडीन से बनने वाले सिरप की भी बरामदगी की गई थी।
इस मामले में फैक्ट्री के गेट के अंदर एक व्यकित जिसने पुछने पर अपना नाम राजीव कुमार पुत्र धर्मपाल, निवासी गांव शामपूर, बिलासपूर, जिला यमुनानगर हरियाणा बताया।
पुछने पर उसने बंद पडी Apple Field फैक्टरी का अपने आपको सांझेदार होना बतलाया से Kufflok Codeine Phosphate Chlorpheniramine maleate Syrup की सीलशुद्दा प्लास्टिक की शीशियां प्रत्येक 100 ML बरामद हुई।
डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि बड़ी तादाद में नशीली दवाओं की खेप बरामद की गई है पुलिस पूरे मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।

