Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

पांवटा साहिब के समीप एक व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस उपमंडल के तहत  देवी नगर में स्थित एक होटल मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला पुरूवाला थाने में दर्ज किया हैं। जानकारी के अनुसार मरने वाले का नाम रमेश कुमार 45 वर्ष स्थाई निवासी नेपाल ताया जा रहा है यह देवी नगर किराए के मकान पर रहते थे।

इस बारे में रमेश के रिश्तेदार जगदीश कुमार ने बताया कि रमेश हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक होटल में काम करता था कुछ दिन पहले वह होटल मालिक के पास कुछ पैसे मांगने के लिए गया था।

इस दौरान होटल मालिक ने उसकी पिटाई कर दी और उसको धका दिया और इस दौरान रमेश लोहे की किसी चीज से टकरा गया जिसके कारण उसके सिर में गहरी चोट आई। मृतक ने शराब पी हुई थी। चोट लगने के बाद उसको इलाज के लिए पीजीआई ले गए। लेकिन इसके बाद उसको घर भेज दिया गया था। लेकिन सिविल अस्पताल में वापस लाने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

Related Post