Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

युवा कांग्रेस नेता ने अधिकारियों के सामने रखी लोगों की समस्याएं

युवा कांग्रेस नेता ने अधिकारियों के सामने रखी लोगों की समस्याएं

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के युवा कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने आज पांवटा साहिब में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बात की।उन्होंने सभी विकास के कार्यों के बारे में समीक्षा की जो कार्य प्रगति पर हैं उनकी चर्चा की गई व भविष्य में जो कार्य करने की आवश्यकताओं का ब्यौरा एकत्रित कर अधिकारियों को बताया।

इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कें जिनकी हालत खराब है उनके बारे xen को अवगत करवाया गया। साथ ही गिरीपार क्षेत्र का इलाका जो शिलाई सब डिवीजन में चला गया था उस क्षेत्र को एक मेमोरेंडम के द्वारा उन्हें पोटा सब डिवीजन में लाने के लिए पत्र सौंपा गया।

इसके उपरांत नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी के साथ एक बैठक हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद एसडीएम से मुलाकात की। उन्होंने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की डिनोटिफाई हुई उपतहसील को फिर से नोटिफाई करने की बात भी कही।

Related Post