Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

होनहार विद्यार्थी हुए सम्मानित

होनहार विद्यार्थी हुए सम्मानित

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के शुभखेड़ा में स्थित गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल (को-एजुकेशनल तथा सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त) में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत छात्रों की रचनात्मक सृजनात्मक तथा मानसिक क्षमता को उजागर करने के लिए गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई।

इन प्रतियोगिताओं में डोजिंग टेबल प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, ईवीएस क्विज प्रतियोगिता, हिंदी पंजाबी अनुवाद प्रतियोगिता, कहानी प्रतियोगिता तथा तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले छात्रों को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। विद्यालय की प्रार्थना सभा में इन छात्रों को पुरस्कार दिए गए।

विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने का आश्वासन दिया ताकि छात्रों की मानसिक तथा सृजनात्मक शक्ति का विकास हो सके।

Related Post