Breaking
Mon. Sep 28th, 2026

कबड्डी प्रतियोगिता में कुलदीप राणा का भव्य स्वागत

कबड्डी प्रतियोगिता में कुलदीप राणा का भव्य स्वागत

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में बैशाखी के उपलक्षय नवयुवक मंडल कोटि बौच द्वारा कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस समापन समारोह मे बतौर मुख्यअतिथि कुलदीप राणा ने शिरकत की। इस मौके उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ मंडल सचिव भाजपा राजेंद्र चौहान ,कुलदीप शर्मा मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई व नाथूराम शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य कबड्डी एसोसिएशन मौजूद रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए कुलदीप राणा ने कहा कि नवयुवक मंडल कोटि बौच द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं और साथ ही एक सफल प्रतियोगिता आयोजन के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूँ ।

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन कर स्थानीय युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे ताकि हमारे क्षेत्र के युवाओं को खेलो मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती रहे।

गौरतलब है कुलदीप राणा के नेतृत्व में शिलाई क्षेत्र के अलावा पूरे जिला सिरमौर में कबड्डी को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है।
कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके है। पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित हो चुकी है।

Related Post