Breaking
Fri. Jun 5th, 2026

UGC-NET: इकोनॉमिक्स में पांवटा की यशस्वी ने किया NET क्वालिफाई

UGC-NET: इकोनॉमिक्स में पांवटा की यशस्वी ने किया NET क्वालिफाई

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की परीक्षा में सिरमौर जिला की पाँवटा साहिब के साधारण परिवार में जन्मी यशस्वी परमार का नाम भी जुड़ गया है। यशस्वी परमार ने इकोनॉमिक्स में UGC-NET की परीक्षा उत्तीर्ण कर अभिभावक और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कठिन परिश्रम व लग्न की बदौलत यशस्वी ने सफलता हासिल कर ली है।

यशस्वी परमार को इस सफलता पर रिश्तेदार और जान पहचान के लोग सोशल मीडिया व व्हाटसअप के माध्यम से बधाई दे रहे है। यशस्वी के पिता पशुपालन विभाग में अधीक्षक पद पर सेवाएं दे रहे हैं व माता गृहणी है। भाई +2 की परीक्षा के बाद नीट की तैयारी कर रहा है।यशस्वी ने अपनी दसवीं व बारहवीं की शिक्षा गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पाँवटा साहिब से ग्रहण की।

उसके बाद बी0 कॉम0 (ऑनर्स) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व एम0 ए0 इकोनॉमिक्स श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पाँवटा साहिब से की। यशस्वी परमार क्षेत्र की लड़कियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी है। अब। वह पीएचडी करना चाहती है।

Related Post