Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

हार के बाद भी जंग की जनता के बीच सक्रिय भूमिका

हार के बाद भी जंग की जनता के बीच सक्रिय भूमिका

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा के आजभोज क्षेत्र की नघेता पंचायत में कांग्रेस का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें आजभोज के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किरनेश जंग सम्मानित किया।

गौरतलब है कि हार के बावजूद भी उन्होंने लोगों के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और लोगों के बीच में जा रहे हैं और लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना।

रविवार को नघेता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया।
और आजभोज क्षेत्र कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजपुर अस्पताल में स्टॉफ, स्वास्थ्य सुविधाएं फिर से शुरू होने पर धन्यवाद किया।

इस मौके पर जंग ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार हर क्षेत्र का समान विकास कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार जनता की जरूरत के अनुसार कार्यालयों को खोलेगी उन्होंने भाजपा पर झूठे वादे करने का आरोप भी लगाया।

इस मौके पर पुलिस के मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, हिरदाराम चौहान, प्रधान प्रेम सिंह, प्रधान रीना और संतराम चौहान आदि उपस्थित थे।

Related Post