Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

मिस इंडिया बनी 19 साल की नंदनी

मिस इंडिया बनी 19 साल की नंदनी

मणिपुर के इम्फाल में आयोजित मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 के इवेंट में राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया वर्ल्ड बनी है। वे 19 साल की हैं।

इस इवेंट में पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगीं। नंदिनी अभी मुंबई के एक कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। वह सेकेंड ईयर में हैं।

नंदिनी ने कहा- पहचान बनाने के लिए कई बार असफलता भी जरूरी होती है। जब करियर बारे में सोचें तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें।

Related Post