Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी कुछ ही घंटे बाद दबोचा

पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी कुछ ही घंटे बाद दबोचा

जिला सिरमौर में नाहन से ट्रायल पर चल रहा कैदी पुलिस ने कुछ ही घंटो बाद नाहन से कुछ दूरी पर पकड़ लिया। कैदी आज पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।

पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते को देखते हुए पूरे जिला में नाकाबन्दी कर दी थी। और कई टीमें फरार कैदी को पकड़ने के लिए लगा दी थी। आखिरकार पुलिस की टीम ने फरार कैदी को दबोचने में सफलता प्राप्त कर ली और नाहन के समीप नवोदय स्कूल के पास दबोचा लिया।

फरार कैदी निशान्त हरियाणा का रहने वाला था। वह कार चोरी के एक मामले में ट्रायल पर था। जब उसको तकलीफ हुई तो उसे मेडीकल कालेज ले जाया गया था।लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

कैदी को दौरे पडते थे जिस कारण उसे वाई एस परमार मेडीकल कालेज भेजा गया था और सुबह वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था किन्तु पुलिस ने उसे पकडने में सफलता हासिल कर ली है।

Related Post