Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

शिमला में बीजेपी का 34 वार्डो में टिकट आवंटन को लेकर कहां होगा महामंथन ?

शिमला में बीजेपी का 34 वार्डो में टिकट आवंटन को लेकर कहां होगा महामंथन ?

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नगर निगम चुनाव के लिए आज शाम 7 बजे विली पार्क शिमला में भाजपा चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया है।

इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, पवन राणा, रश्मीधर सूद उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने नगर निगम चुनाव ने 7 वार्ड में टिकट की घोषणा कर दी है। इसलिए भाजपा भी आज देर शाम को सूची जारी कर सकती है। क्योकि कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है।

यह है चुनाव का पूरा शेड्यूल

* नामांकन पत्र भरने समय सीमा : 13, 17, 18 अप्रैल 2023 (सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक।

* नामांकन पत्रों की छंटनी : 19 अप्रैल 2023 सुबह 10:00 बजे से।

* नामांकन पत्रों की वापसी : 21 अप्रैल, 2023 सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक।

* पार्टी चिह्न के साथ प्रत्याशी सूची जारी करने का समय : 21 अप्रैल, 2023

* मतदान : 2 मई, 2023 सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक

* मतगणना और परिणाम : 4 मई, 2023 सुबह 10:00 बजे से शुरू

Related Post