Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

IPL मैच में सट्टा लगाते 6 गिरफ्तार

IPL मैच में सट्टा लगाते 6 गिरफ्तार

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स इलेवन के मैच पर सट्टा लगाने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। जबकि, 7.60 लाख रुपये उनके विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं। नौ मोबाइल भी मौके से मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रायपुर पुलिस को रविवार रात क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा लगाने की शिकायत मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने एक मकान में छापा मारा और छह को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोबाइल के जरिये गो एक्सचेंज वेबसाइट पर जाकर सट्टा लगाते हैं।

एक्सचेंज की आईडी और लिंक फिरोज अहमद निवासी करौदा कोतवाली, जिला बिजनौर से प्राप्त करते हैं। इसके बाद योगेश मिश्रा और शैलेंद्र उर्फ मास्टर नाम के बुकी के मोबाइल पर फोन कर ऑनलाइन 22 हजार रुपये में एक लाख प्वाइंट खरीदते हैं। उसके बाद आगे लोगों को ऑनलाइन प्वाइंट बेचकर उनसे रुपये लेकर सट्टा लगवाते हैं।

इस मामले में पुलिस ने इरशाद खान निवासी गली नंबर-15, भगत सिंह कालोनी, अधोईवाला, सलीम निवासी लास्ट इंदर रोड, पूरण बस्ती, थाना रायपुर, आसिफ निवासी लास्ट इंदर रोड, संजय कॉलोनी, डालनवाला, शोएब निवासी भगत सिंह कॉलोनी,वसीम निवासी भगत सिंह चौक, अधोईवाला योगेश वर्मा निवासी चंदन नगर को गिरफ्तार किया है।

Related Post