Breaking
Tue. Aug 11th, 2026

Zee laboratories कंपनी में income tax की रेड

Zee laboratories कंपनी में income tax की रेड

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर की एक दवा कंपनी में आज सुबह income tax की टीम ने छापेमारी शुरू की है। और फैक्ट्री के भीतर रिकॉर्ड खंगाल रही है लेकिन अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। ‌इस छापेमारी से उद्योगपतियों में हड़कंप मच गया है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान नंबरों की 7 गाडियों में 15 से 20 लोग अचानक फैक्ट्री परिसर में पहुंचे। ये टीम पहले एक दूसरी कंपनी में गलती से गई। समाचार लिखे जाने तक सभी गाडियां परिसर के भीतर है।

किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। रात की शिफ्ट वाले कर्मचारी भी अंदर रुके हैं जबकि सुबह की शिफ्ट में अंदर जाने वाले को बाहर रोक दिया गया है। अभी भी कोई भी अधिकारी कुछ बोलने से इंकार कर रहे है।

Related Post