Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

उप प्रधान से रिश्वत लेने वाला जेई बर्खास्त

जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के बीडीओ कार्यालय संगड़ाह में रिश्वत लेने वाले जेई को जिला प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया है।

संगड़ाह बीडीओ कार्यालय में कार्यरत जेई प्रदीप कुमार शर्मा ने एक लिंक रोड का एस्टीमेट बनाने की एवज में संगड़ाह ग्राम पंचायत के उप प्रधान से 10 हजार रूपए की रिश्वत ली थी। स्टेट विजिलेंस ने जेई को रंगे हाथों 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि 4 अप्रैल को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने उसे गिरफ्तार किया था। 5 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 5 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया था। इसके बाद फिर जेई को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने जेई को जमानत पर रिहा कर दिया है। जिला उपायुक्त राम कुमार गौतम ने बीडीओ कार्यालय संगड़ाह में रिश्वत लेने जेई प्रदीप कुमार शर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है।

Related Post